लाइव न्यूज़ :

जेईई, नीट की लंबित प्रवेश परीक्षाओं के बारे में जल्द निर्णय होगा : शिक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 18, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स के दो शेष चरणों और अगस्त में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट आयोजित करने के बारे में जल्द ही कोई निर्णय ले सकता है । अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ स्थिति की समीक्षा की जा रही है ताकि जेईई मेन्स के लंबित दो चरणों के कार्यक्रम तथा एक अगस्त को नीट-यूजी प्रवेश परीक्षा के आयोजन के बारे में निर्णय किया जा सके । ’’

चालू अकादमिक सत्र से जेईई मेन्स की प्रवेश परीक्षा साल में चार चरणों में आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को सुविधा रहे और उन्हें स्कोर बेहतर करने कर अवसर प्राप्त हो सके । इसके तहत प्रथम चरण का आयोजन फरवरी में तथा दूसरे चरण का आयोजन मार्च में हो चुका है । तीसरे चरण का आयोजन अप्रैल तथा चौथे चरण का आयोजन मई में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के कारण प्रवेश परीक्षा का तीसरा एवं चौथा चरण स्थगित कर दिया गया था ।

इसके अलावा जेईई एडवांस प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था । इसका आयोजन 3 जुलाई को होना था । नीट-यूजी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे