लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा पर फैसला इसी सप्ताह होगा: मंत्री

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:20 IST

Open in App

मुंबई, दो जून महाराष्ट्र की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बुधवार को कहा कि राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के संबंध में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को एक प्रस्ताव भेजा गया है और इस मुद्दे पर कुछ दिन के अंदर निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं कराने के सरकार के पहले के रुख में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गायकवाड़ ने कहा, ‘‘हालांकि हमें आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि यहां राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय पर विचार-विमर्श किया गया। एक दिन पहले केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था।

गायकवाड़ ने कहा कि महामारी के बीच राज्य सरकार के लिए छात्रों की सेहत सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गायकवाड़ ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में एक प्रस्ताव आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को भेजा गया है। प्राधिकरण बैठक करेगा तथा कुछ दिन के अंदर फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह