लाइव न्यूज़ :

तकनीकी-वैज्ञानिक अध्ययन एवं सुझावों के आधार पर बूस्टर डोज पर होगा फैसला : डॉ. वी के पॉल

By भाषा | Updated: December 12, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के पांव पसारने के बाद भारत में कोविडरोधी टीके की बूस्‍टर खुराक लगवाने के मुद्दे पर चर्चा तेज है। सवाल यह है कि क्‍या वाकई बूस्‍टर खुराक की जरूरत है? इसे कब लगवाना है और अभी सरकार का क्या रुख है? इस विषय पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल से ‘भाषा के पांच सवाल’ और उनके जवाब :

सवाल : कोविड-19 के नये ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण के मामले सामने आने आए हैं, इसके क्या लक्षण हैं ?

जवाब : अभी तक के अध्ययन के अनुसार एस जीन ड्रॉप मरीज के ओमीक्रोन से पीड़ित होने के प्रारंभिक संकेतक सामने आया है। एस जीन, प्रोटीन की सतह को संहिताबद्ध करने से संबंधित है। यह इस संक्रमण का प्रवेश बिन्दु है । हम इसके बारे में अभी जानकारी हासिल कर रहे हैं।

अभी तक दुनिया में वायरस के इस स्वरूप के जो मामले सामने आए हैं, वे बहुत अधिक गंभीर नहीं हैं लेकिन इसके बारे में अभी जानकारी जुटायी जा रही है। हम जीनोम अनुक्रमण करके ही ओमीक्रोन की पुष्टि कर रहे हैं, अभी यही हमारा रूख रहेगा।

सवाल : वायरस के नये स्वरूप आने तथा कई देशों में संक्रमण फिर से बढ़ने की खबरों के बाद बूस्टर खुराक की मांग शुरू हो गई है, इस पर आप क्या कहेंगे ?

जवाब : बूस्टर खुराक की क्या जरूरत है और नये स्वरूप के क्या प्रभाव हैं, इसके बारे में अध्ययन हो रहा है। इसके वैज्ञानिक पहलुओं को ध्यान से जांचा परखा जा रहा हैं और उस पर पूरी नजर है। वैज्ञानिक और तकनीकी स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है और सबको ध्यान से देखा जा रहा है। इस बारे में वैज्ञानिक तथ्य एवं सुझावों के आधार पर फैसले लिए जाएंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी सबसे पहले प्राथमिक टीकाकरण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का सुझाव दिया है।

सवाल : देश में बच्चों को टीका लगाए जाने की भी मांग की जा रही है, इस बारे में अब तक क्या प्रगति है?

जवाब : इस संबंध में कई स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की बैठकों में इसके बारे में व्यवस्थित रूप से गौर किया जाता है। बच्चों के टीकाकरण पर अभी तक कोई सिफारिश नहीं मिली है। वे (एनटीएजीआई) इस संबंध में तथा टीके के अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

सवाल : कोरोना के नये स्वरूप आने के बाद लोगों में कई तरह की आशंकाएं फैल गई है, वास्तविक स्थिति क्या है ?

जवाब : ओमीक्रोन के वैश्विक परिदृश्य के कारण लोगों में परेशानी पैदा हुई है। हम ओमीक्रोन के चरित्र, इसके प्रभाव का अध्ययन कर रहे है। देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अध्ययन हो रहा है। अभी तक पूरी दुनिया में जो मामले सामने आए है, वे बहुत गंभीर नहीं हैं लेकिन हमें कोताही नहीं बरतनी है और हमें वैश्विक स्थिति से सीखना चाहिए।

सवाल : कोविड-19 के नये स्वरूप को लेकर किस प्रकार की सावधानी की जरूरत है ?

जवाब : अभी भी ‘मास्क’ सार्वभौम टीका है। यह प्रारंभिक स्तर पर वायरस को शरीर में प्रवेश से रोकता है। जिन देशों ने प्रारंभ में मास्क को हल्के में लिया था, वहां परेशानी हुई और वे भी इसे अपना रहे हैं । इसलिये ऐसी स्थिति में भय नहीं बल्कि जिम्मेदारी हमारा मंत्र है।

हमें याद रखना होगा कि टीका और मास्क दोनों जरूरी हैं। हाल ही में एक अध्ययन में देश में मास्क के उपयोग में गिरावट की बात सामने आई है । हमें बिल्कुल भी मास्क को नजरंदाज नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह