लाइव न्यूज़ :

अध्यादेश को लागू नहीं करने का फैसला दर्शाता है कि माकपा जन मुद्दों को लेकर उत्तरदायी है्: येचुरी

By भाषा | Updated: November 24, 2020 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने सोमवार को कहा कि केरल में एलडीएफ सरकार का पुलिस अधिनियम में विवादित संशोधन संबंधी अध्यादेश को लागू नहीं करने का फैसला दर्शाता है कि पार्टी जीवंत, लोकतांत्रिक इकाई और लोगों के उठाए मुद्दों को लेकर उत्तरदायी है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि उनकी सरकार इस अध्यादेश को लागू नहीं करेगी।

येचुरी ने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर व्यापक स्तर पर आलोचना हुई और एक पार्टी के तौर पर हमने इस पर गौर किया। केरल के मुख्यमंत्री ने अध्यादेश लागू नहीं करने को लेकर जो बयान दिया, वह दर्शाता है कि हम जीवंत, लोकतांत्रिक पार्टी हैं जो सुझावों का स्वागत करती है। यही कारण है कि राज्य में एलडीएफ की सरकार फिर से बनेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आईटी कानून की धारा 66ए का विरोध किया है। यह पार्टी के रूप में हमारा सतत रुख रहा है और इसलिए इसी तर्ज पर मैंने घोषणा की थी कि अध्यादेश पर फिर से विचार किया जाएगा।’’

इससे पहले, येचुरी ने पीटीआई-भाषा से कहा था, " अध्यादेश पर पुनर्विचार किया जाएगा।"

उनसे पूछा गया था कि क्या "पुनर्विचार" का मतलब यह है कि अध्यादेश को हल्का किया जाएगा, तो उन्होंने संकेत दिया था कि इसका मतलब है कि अध्यादेश को रद्द किया जाएगा।

पुलिस अधिनियम में विवादित संशोधन को लेकर रविवार को मचे सियासी तूफान के बाद येचुरी का बयान आया है।

केरल मंत्रिमंडल ने पिछले महीने पुलिस अधिनियम को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें धारा 118-ए जोड़ने का फैसला किया था। इसके तहत अगर कोई शख्स सोशल मीडिया के जरिए किसी व्यक्ति की मानहानि या अपमान करने वाली किसी सामग्री का उत्पादन करता है, प्रकाशित करता है या प्रसारित करता है तो उसपर 10 हजार रुपये का जुर्माना या पांच साल की कैद या दोनों हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह