लाइव न्यूज़ :

गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में लिया गया दीपावली नहीं मनाने का फैसला

By भाषा | Updated: November 1, 2021 14:04 IST

Open in App

नोएडा, एक नवंबर उतर प्रदेश के दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में रविवार को आयोजित गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में गुर्जर समाज के लोगों ने दीपावली का त्योहार नहीं मनाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं का सामाजिक और राजनीतिक बहिष्कार करने का फैसला किया।

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनंतराम तंवर ने कहा कि गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत में निर्णय किया गया कि देश का गुर्जर समाज इस बार दीपावली नहीं मनाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के सभी नेताओं का सामाजिक एवं राजनीतिक बहिष्कार किया जाएगा। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में पंचायत करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महापंचायत को रोकने का प्रयास किया। दादरी में आयोजित गुर्जर स्वाभिमान महापंचायत को समर्थन देने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पंचायत में नहीं जाने दिया। हालांकि, शिवपाल यादव ने मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के समय शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाए जाने से आक्रोशित गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को एक महापंचायत की, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए। महापंचायत में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई प्रांतों के गुर्जर समुदाय के लोग शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां