लाइव न्यूज़ :

मेघालय में पंजाबी लेन के “अवैध तौर पर बसने वालों’ को नयी जगह बसाने का फैसला किया : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: October 8, 2021 13:07 IST

Open in App

शिलांग, आठ अक्टूबर मेघालय मंत्रिमंडल ने एक उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की सिफारिश के आधार पर शहर के थेम इव मावलोंग इलाके में पंजाबी लेन में अवैध रूप से रह रहे लोगों को स्थानांतरित करने का निर्णय किया है।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कहा कि एचएलसी ने शहरी मामलों के विभाग से क्षेत्र में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए एक उपयुक्त स्थान खोजने की सिफारिश की है क्योंकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को संबंधित विभागों के आधिकारिक क्वार्टर में स्थानांतरित किया जाएगा।

संगमा ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से कहा, “शहरी मामलों के विभाग को एक प्रस्ताव कैबिनेट के सामने पेश करने को कहा गया है और उन सभी पहलुओं की जांच के बाद सरकार उस पर फैसला करेगी।”

उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग की अध्यक्षता वाली एचएलसी ने 28 सितंबर को राज्य सरकार को शिलांग नगर बोर्ड (एसएमबी) और अन्य विभागों के कर्मचारियों को शहर के विवादित क्षेत्र से स्थानांतरित करने के लिए एक सिफारिश सौंपी थी, जहां अवैध बसने वालों ने इसे अपना घर बना लिया है।

मोटफ्रान में 2018 के हिंसक विरोध के बाद थेम इव मावलोंग से स्वीपर कॉलोनी के स्थानांतरण के लिए एक व्यवहार्य समाधान खोजने के लिए गठित, एचएलसी ने इस मामले पर कैबिनेट को एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री के अनुसार, थेम आईव मावलोंग में भूमि के स्वामित्व, एसएमबी, अन्य विभागों के कर्मचारियों के स्थानांतरण और "अवैध बसने वालों" को दूसरी जगह बसाने के संबंध में तीन मुख्य सिफारिशें की गईं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो