लाइव न्यूज़ :

गुजरात में सांसदों, विधायकों को आवंटित भूखंड के हस्तांतरण की योजना तय करें : उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को गुजरात सरकार से कहा कि सांसदों, विधायकों, मंत्रियों और राज्य उच्च न्यायालय के कुछ न्यायाधीशों को कथित तौर पर कम दर पर आवंटित भूखंडों के हस्तांतरण जैसे मुद्दों पर योजना या दिशानिर्देश बनाए जाएं।

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण, न्यायमूर्ति सूर्यकांत तथा न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा, ‘‘पूरे मुद्दे पर राज्य सरकार दिशानिर्देश या योजनाएं बनाए।’’ राज्य के एक विधायक की याचिका पर पीठ सुनवाई कर रही थी जिन्होंने आग्रह किया कि आवंटित भूखंड को हस्तांतरित करने की अनुमति दी जाए, अगर इस लेन-देन से लाभ कमाने की मंशा नहीं है।

पीठ विधायक की अंतरिम याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में कहा गया कि अदालत के पहले के आदेश में संशोधन किया जाए ताकि जिनके नाम पर आवंटन हुआ है वे संपत्ति को हस्तांतरित कर सकें, अगर इसमें धन कमाने की मंशा नहीं है।

पीठ ने कहा, ‘‘हम देखेंगे, पहले राज्य योजना या दिशानिर्देश बनाए।’’

याचिकाकर्ता माउलिन बारोट की तरफ से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि याचिका गुजरात में सांसदों, विधायकों को सस्ते दर पर भूखंड आवंटन से जुड़ी हुई है और मामले पर पहले गुजरात उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई थी।

मामले में अंतिम सुनवाई की मांग करते हुए भूषण ने कहा कि उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीशों ने मामले में सुनवाई से खुद को अलग कर लिया क्योंकि भूखंड कुछ न्यायाधीशों को भी आवंटित हुए थे।

पीठ ने कहा, ‘‘श्रीमान भूषण, हम अंतिम निस्तारण के लिए तारीख बाद में देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू