लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 1901 के बाद सबसे अधिक सर्द रहा 2019 का दिसंबर, ऐसे टूटा 118 साल का रिकॉर्ड!

By भाषा | Updated: January 1, 2020 08:45 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान केवल चार बार--1919, 1929, 1961 और 1997 में 20 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम रहा।’’ इस बार दिसंबर में 18 लगातार ‘सर्द दिन’ रहे जो दिसंबर 1997 के 17 सर्द दिन के बाद अधिकतम है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस बार दिसंबर में 18 लगातार ‘सर्द दिन’ रहे जो दिसंबर 1997 के 17 सर्द दिन के बाद अधिकतम है। 1992 के बाद दिल्ली में 1997,1998, 2003 और 2014 में ही भयंकर सर्दी का लंबा दौर रहा था।

भयंकर सर्दी से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए 1901 के बाद दूसरा सबसे अधिक ठंड वाला दिसंबर रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दिसंबर में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 18.76 डिग्री सेल्सिसय रहा जो दिसंबर, 1997 के 17.3 डिग्री के बाद दूसरा सबसे कम औसत अधिकतम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिसंबर का औसत अधिकतम तापमान केवल चार बार--1919, 1929, 1961 और 1997 में 20 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे कम रहा।’’

अधिकारी ने बताया कि 1919 और 1929 में दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री था, जबकि दिसंबर, 1962 में यह 20 डिग्री था। भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में मंगलवार ‘एक और सर्द दिन’ रहा। इस बार दिसंबर में 18 लगातार ‘सर्द दिन’ रहे जो दिसंबर 1997 के 17 सर्द दिन के बाद अधिकतम है। 1992 के बाद दिल्ली में 1997,1998, 2003 और 2014 में ही भयंकर सर्दी का लंबा दौर रहा था।

भारत मौसम विज्ञान विज्ञान के अनुसार सर्द दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री नीचे चला जाता है। ‘भयंकर सर्द दिन’ में अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री नीचे चला जाता है। सर्दी के लंबे दौर और कोहरे की वजह से सूर्य के नहीं निकलने पर पारा लुढ़ककर काफी नीचे चला जाता है । इस तरह सोमवार 1901 के बाद सबसे अधिक सर्द दिन रहा।

टॅग्स :विंटरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील