लाइव न्यूज़ :

नौ दिसंबर : कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग

By भाषा | Updated: December 9, 2020 10:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर नौ दिसंबर का दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। नौ दिसंबर 2011 को कोलकाता के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत हो गई थी। उस सुबह अस्पताल के बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। बहुत से मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बहुत से मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई।

यह हादसा अपने आप में कई सवाल छोड़ गया। अस्पताल में लोग अपना इलाज कराने और अपनी जान बचाने पहुंचते हैं। ऐसे में आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों की बेबसी का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है जो जीवनरक्षक मशीनों के सहारे जिंदगी की जंग जीतने की उम्मीद बांधे थे, लेकिन आग के जहरीले धुएं ने उन्हें मौत के अंधे कुएं में धकेल दिया।

नौ दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1946 : सोनिया गांधी का इटली में जन्म।

1946 : नयी दिल्ली के काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्‍कार किया और पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग उठाई।

1961 : तंगानिका को आजादी मिली। जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम प्रधानमंत्री बने और 1964 में जंजीबार द्वीप के साथ विलय के बाद इसका नया नाम हुआ तंजानिया।

1979 : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चेचक के उन्मूलन के लिए दुनियाभर में चलाए गए अभियान के करीब दस बरस बाद इस घातक संक्रमण के उन्मूलन का ऐलान।

1987: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान माइक गैटिंग और अंपायर शकूर राणा के बीच जमकर बहस हुई और दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया।

1992 : प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के अलग होने की औपचारिक तौर पर घोषणा। 29 जुलाई 1981 को हुए इस जोड़े के शाही विवाह को करीब एक अरब लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।

2011 : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल