लाइव न्यूज़ :

सात दिसंबर : जापान ने अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 17:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 दिसंबर साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई। अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।

देश दुनिया के इतिहास में 7 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1782 : मैसूर के हैदर अली का निधन।

1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता :अब कोलकाता: पहुंचा।

1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया।

1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।

1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।

1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।

2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया।

2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos