पांच दिसंबर : युक्ता मुखी को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब मिला

By भाषा | Updated: December 5, 2020 13:49 IST2020-12-05T13:49:59+5:302020-12-05T13:49:59+5:30

December 5: Yukta Mukhi gets the title of world's most beautiful girl | पांच दिसंबर : युक्ता मुखी को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब मिला

पांच दिसंबर : युक्ता मुखी को दुनिया की सबसे सुंदर लड़की का खिताब मिला

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।

2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: December 5: Yukta Mukhi gets the title of world's most beautiful girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे