लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 5 दिसंबर: जोश मलीहाबादी का जन्म, जयललिता का निधन, युक्ता मुखी को सबसे सुंदर लड़की का खिताब मिला

By भाषा | Updated: December 5, 2019 07:10 IST

सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने पांच दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत। दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला का निधन।

1990 के दशक में भारत की सुंदरियों ने दुनियाभर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी लंबी छरहरी और बेहद खूबसूरत युक्ता ने पांच दिसंबर 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपना भाग्य आजमाया, लेकिन कई कारणों से वह फिल्मों में अधिक सफलता हासिल नहीं कर पाईं।

देश दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1898 : भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म।

1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।

1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।

1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।

1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।

1999 : युक्ता मुखी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों गुट सहमत।

2005 : ब्रिटेन ने एक कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।

2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से सम्मानित नेल्सन मंडेला का निधन।

2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन। 

टॅग्स :हिस्ट्रीबॉलीवुड अभिनेत्रीअमेरिकाजापानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं