लाइव न्यूज़ :

29 दिसंबर : राजीव गांधी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली अभूतपूर्व विजय

By भाषा | Updated: December 29, 2020 10:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर स्वतंत्र भारत के चुनावी इतिहास में 29 दिसंबर का दिन एक अभूतपूर्व घटना के साथ दर्ज है। साल 1984 में 29 दिसंबर के दिन कांग्रेस ने लोकसभा की 508 में से 401 सीटें जीतकर स्वतंत्र भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में उस समय की सबसे बड़ी विजय दर्ज की थी। कांग्रेस ने हालांकि यह चुनाव भ्रष्टाचार हटाने के मुद्दे पर लड़ा था, लेकिन पार्टी ने सहानुभूति की लहर पर सवार होकर चुनावी वैतरणी पार की।

वर्ष 1984 में 31 अक्टूबर को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके ही अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। दो माह बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि स्वरूप कांग्रेस पार्टी को वोट दिया। पार्टी का नेतृत्व उस समय उनके पुत्र राजीव गांधी के हाथ में था।

देश दुनिया के इतिहास में 29 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1530 : हुमायूं ने बाबर से मुगल साम्राज्य की बागडोर अपने हाथ में ली।

1845 : टेक्सास गणराज्य का अमेरिका में विलय किए जाने के प्रस्ताव को अमेरिकी कांग्रेस ने मंजूरी दी।

1942 : हिंदी सिनेमा के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का पंजाब के अमृतसर शहर में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम जतिन खन्ना था। 1960 और 70 के दशक में राजेश खन्ना का नाम फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता था। उनकी एक के बाद एक 15 फिल्में सुपरहिट हुईं। इनमें फिल्म ‘सच्चा झूठा’ और ‘आनंद’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

1951 : अमेरिका के आणविक ऊर्जा आयोग ने आणविक ऊर्जा से बिजली उत्पादन के संबंध में पहली बार खुलासा किया।

1972 : कलकत्ता मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू।

1975 : ब्रिटेन में एक ऐतिहासिक कानून लागू कर महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार प्रदान किए गए। इसके बाद कानून के जरिए समाज में और नौकरी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जाना अनिवार्य हो गया।

1977 : बम्बई में ओपन एयर थिएटर ‘ड्राइव इन’ खुला। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओपन एयर थिएटर बताया गया।

1984 : राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आजाद भारत के संसदीय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

1998 : कंबोडिया पर 1975 से 1979 के बीच नियंत्रण करने वाले कट्टरपंथी कम्युनिस्ट संगठन खमेर रूज के नेताओं ने उनके शासन के दौरान तकरीबन 15 लाख लोगों के मारे जाने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

2001 : अमेरिका में न्यूयार्क के शहर बफेलो में 24 सितंबर को शुरू हुआ बर्फीला तूफान पांच दिन बाद थम गया और तकरीबन 82 इंच मोटी बर्फ की चादर के नीचे दबे शहर की खुदाई का काम शुरू हुआ।

2008 : इज़राइल द्वारा गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के बीच हमास के राकेट हमले में तीन इज़राइलियों की मौत के बाद इज़राइल ने हमास के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया।

2015 : पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला से मुक्त घोषित किया। दो बरस पहले देश में इस घातक बीमारी का प्रकोप फैला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए