इतिहास में 23 दिसंबरः पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म, हरियाणा में आग लगने से 360 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2019 06:58 IST2019-12-23T06:58:49+5:302019-12-23T06:58:49+5:30

देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होने के कारण भारत में इसे ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आये दिन आवाज उठती है।

December 23 in history: Fifth Prime Minister Chaudhary Charan Singh was born, 360 people died due to fire in Haryana | इतिहास में 23 दिसंबरः पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म, हरियाणा में आग लगने से 360 लोगों की मौत

किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म।

Highlightsखगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबर का दिन कई तरह के उतार चढ़ाव से भरपूर रहा। कोई नयी खोज हुई तो कहीं घटनाओं-दुर्घटनाओं ने इस दिन को इतिहास में दर्ज करने का काम किया।

इसके अलावा यह दिन देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन होने के कारण भारत में इसे ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। भारत को किसानों का देश कहा जाता है और किसानों से जुड़े मुद्दों पर आये दिन आवाज उठती है। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर मनाने का मकसद पूरे देश को यह याद दिलाना है कि किसान देश का अन्नदाता है और यदि उसे कोई समस्या होती है तो उसे दूर करना पूरे देश का दायित्व है।

देश दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-

1672 : खगोलविद् जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।

1902 : किसानों के नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म। इस दिन को देश में ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

1914 : प्रथम विश्व युद्ध में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।

1922 : बीबीसी रेडियो से दैनिक समाचार प्रसारण शुरू।

1926 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी, स्त्री शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।

1972 : निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में भूकंप ने लगभग दस हज़ार लोगों की मौत।

1995 : हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल के कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत।

2000 : अविभाजित भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका ‘मलिका-ए-तरन्नुम’ नूरजहाँ का निधन।

2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कोलकाता किया गया।

2008 : साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया। 

Web Title: December 23 in history: Fifth Prime Minister Chaudhary Charan Singh was born, 360 people died due to fire in Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे