लाइव न्यूज़ :

22 दिसंबर : अमेरिका में समलैंगिकों को सेना में भर्ती का कानूनी अधिकार मिला

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर इतिहास में 22 दिसम्बर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। इससे पहले तक 1993 में लागू हुए 'डोंट आस्क, डोंट टैल' कानून के चलते समलैंगिक सैनिकों को अपनी लैंगिकता छिपाने को मजबूर होना पड़ता था और उनके समलैंगिक होने की बात सामने आने पर उन्हें सेना से निकाल दिया जाता था।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।

1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।

1989 : रोमानिया में 24 वर्ष के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाह शासन का अंत और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में करीब 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं