लाइव न्यूज़ :

20 दिसम्बर: मतदान के लिए आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने संबंधी विधेयक मंजूर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसम्बर देश और दुनिया में बीस दिसम्बर को यूं तो कईं ऐसी बड़ी घटनाएं हुईं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं लेकिन भारत के परिदृश्य में युवाओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा, वर्ष 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इसी दिन दी थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसम्बर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1757 : क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

1924 : जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की समय से पहले जेल से रिहाई।

1942 : कलकत्ता पर जापानियों का पहला हवाई हमला।

1955 : भारतीय गोल्फ यूनियन की स्थापना।

1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।

1988 : संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।

1999 : पुर्तगाल ने मकाउ क्षेत्र चीन को सौंपा।

2007 : पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग