लाइव न्यूज़ :

दो दिसंबर : ब्रिटेन के राजा रानी पहली बार भारत आए, याद में बना ‘गेटवे आफ इंडिया’

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर मुंबई जाने वाले ज्यादातर लोग ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ देखने जरूर जाते हैं और इसकी स्थापत्य कला और भव्यता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते, लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि गुलाम देश को उपकृत करने 2 दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी यात्रा की याद में देश की वाणिज्यिक राजधानी में समुद्री मार्ग के प्रवेश द्वार के तौर पर ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया।

दक्षिण मुम्बई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊँचा द्वार है, जो प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ। समुद्र के रास्ते मुंबई आने पर सबसे पहले महानगर की जो इमारत दिखाई देती है वह गेटवे आफ इंडिया ही है।

देश-दुनिया के इतिहास में दो दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।

1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा, रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।

1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।

1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।

1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म।

1989 :विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।

1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।

2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्धापराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई।

2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।

2020 : देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान