लाइव न्यूज़ :

17 दिसम्बर : अमेरिका,क्यूबा ने कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 10:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसम्बर एक एक दिन करके साल के दिन गुजरते जा रहे हैं और अब साल बीतने में दो हफ्ते से भी कम वक्त बचा है। 17 दिसंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2014 में 17 दिसम्बर को अमेरिका और क्यूबा ने कई दशकों के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

फिदेल कास्त्रो के तीन जनवरी, 1961 को बतिस्ता शासन को हटाकर सत्ता में आने के बाद अमेरिका ने क्यूबा के साथ संबंध तोड़ लिये थे लेकिन 17 दिसम्बर, 2014 को उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा और क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो ने कूटनीटिक संबंधों को बहाल किये जाने की घोषणा की थी।

सत्रह दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज दूसरी बड़ी घटना 1903 की है जब 115 साल पहले राइट बंधुओं ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में ‘राइट फ्लायर’ नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी। उनका यह विमान 120 फुट की ऊंचाई पर 12 सेकेंड तक उड़ान भर पाया था।

17 दिसम्बर की तारीख में इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :-

1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1903 : राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया।

1925 : सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये।

1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जॉन पी सांडर्स को गोली मारी।

1970 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।

2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन।

2014 : अमेरिका और क्यूबा ने फिर से कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी