लाइव न्यूज़ :

11 दिसंबर : महापुरुषों के जन्म का दिन

By भाषा | Updated: December 11, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरू शामिल हैं।

बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास (अब चेन्नई) में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी 11 दिसंबर के दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल (अब पश्चिम बंगाल) में पैदा हुए।

ये सूची अभी खत्म नहीं हुई है। साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार जीतने वाले मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज भी 11 दिसंबर को ही इस दुनिया में आए थे। वह नोबेल जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

देश दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1845 : पहला आंग्ल सिख युद्ध भड़का।

1911 : मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।

1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम 'मोहम्मद युसूफ़ ख़ान' है।

1931 : आध्यात्मिक गुरु रजनीश, जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे, का जन्म। हालांकि उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।

1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।

1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।

1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की।

1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।

1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।

1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।

2001 : भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार उर्फ दादा मुनि ने दुनिया को अलविदा कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

क्रिकेटVIDEO: रोहित-यशस्वी की विस्फोटक पारी, अफ्रीकी गेंदबाजों पर बरसी चौकों-छक्कों की बारिश

कारोबार6 दिसंबर से लागू, कर्ज सस्ता, कार और घर खरीदेने वाले को राहत, रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत

भारतउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगः 15 विषय और 7466 पद, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में सहायक अध्यापक परीक्षा, देखिए डेटशीट

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत