लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर से मलबा हटाया गया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 18:55 IST

Open in App

बनिहाल / जम्मू, 13 मार्च जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर मलबे को साफ कर दिया गया, जो रामबन जिले में मिट्टी के खिसकने से जमा हो गया था। इसके साथ ही दो दिन तक बंद रखे जाने के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही का रास्ता साफ हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को मौसम ठीक रहने और सड़क की हालत बेहतर होने पर कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा।

राजमार्ग को नियमित साप्ताहिक मरम्मत के लिये शुक्रवार को बंद कर दिया गया था। इस दौरान बनिहाल के निकट शबनबास में भारी बारिश के कारण मिट्टी खिसकने और बनिहाल तथा रामबन के बीच कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण यह अवरुद्ध हो गया था।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे तक सड़क को पूरी तरह साफ कर दिया गया, लेकिन इसके बाद केवल फंसे हुए स्थानीय वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?