लाइव न्यूज़ :

केरल के मुख्यमंत्री, विपक्ष के बीच हवाला राशि लूटकांड के मामले को लेकर विधानसभा में बहस

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:04 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 26 जुलाई केरल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस नीत यूडीएफ सदस्यों के बीच कोडाकारा हवाला धन लूट मामले को लेकर जोरदार बहस हुई। यूडीएफ ने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार और मुख्यमंत्री अपराध में कथित तौर पर शामिल भाजपा नेताओं का बचाव कर रहे हैं। यूडीएफ सदस्यों ने इसका विरोध करते हुए सदन का बहिष्कार किया।

इस मुद्दे पर विपक्षी नेताओं ने स्थगन प्रस्ताव का नोटिस पेश करते हुए आरोप लगाया कि अवैध रूप से धन अंतरण के लिए भाजपा के कुछ नेताओं ने षड्यंत्र रचे, वहीं पुलिस ने उन्हें आरोपपत्र में गवाह के तौर पर सूचीबद्ध किया है जिसे हाल में स्थानीय अदालत में दायर किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जानी चाहिए।

उन्होंने संदेह जताया कि भाजपा-माकपा के बीच गुप्त गठजोड़ है ताकि करोड़ों रुपये के कथित घोटाले की जांच रोकी जा सके।

जवाब में विजयन ने यूडीएफ के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि विपक्षी दल जानबूझकर तथ्यों को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाए कि कोडाकारा में लूटी गई राशि छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए जुटाई गई बड़ी रकम का हिस्सा थी और राज्य पुलिस ने अपने दायरे में मामले की जांच की और आरोपपत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और पार्टी के 17 राज्य या जिला पदाधिकारियों सहित 250 गवाहों से इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।

बहरहाल विपक्ष आरोप लगाता रहा कि भाजपा नेताओं को मामले में आरोपी बनाने के बजाए गवाह बनाया गया ताकि जांच को बाधित किया जा सके।

रोजी एम. जॉन (कांग्रेस) ने प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा ने काला धन का प्रयोग कर चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया।

हवाला धन लूट मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने पिछले हफ्ते स्थानीय अदालत में अपराध में कथित तौर पर शामिल 22 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos