लाइव न्यूज़ :

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव होंगे देवाशीष पांडा, एयर इंडिया के सीएमडी बने राजीव बंसल, अश्वनी लोहानी की जगह लेंगे

By भाषा | Updated: February 13, 2020 20:16 IST

देवाशीष पांडा उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव थे। आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पांडा को राजीव कुमार की जगह वित्तीय सेवा विभाग का सचिव बनाये जाने को मंजूरी दे दी। राजीव कुमार इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया है।कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में इसकी जानकारी दी।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवाशीष पांडा को बृहस्पतिवार को नया वित्त सेवा सचिव बनाया गया। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में इसकी जानकारी दी।

पांडा उत्तर प्रदेश काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव थे। आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने पांडा को राजीव कुमार की जगह वित्तीय सेवा विभाग का सचिव बनाये जाने को मंजूरी दे दी। राजीव कुमार इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। 

वरिष्ठ अधिकारी राजीव बंसल को एयर इंडिया का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक आदेश में इसकी जानकारी दी। बंसल 1988 बैच के नागालैंड काडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

वह अभी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं। आदेश में कहा गया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बंसल को एयर इंडिया का सीएमडी बनाने को मंजूरी दे दी। उनका पद और वेतनमान अतिरिक्त सचिव के समकक्ष होगा। अश्वनी लोहानी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से एयर इंडिया के सीएमडी का पद खाली था।

टॅग्स :दिल्लीनरेंद्र मोदीएयर इंडियानिर्मला सीतारमणउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह