लाइव न्यूज़ :

दाहोद में विषाक्त भोजने करने की घटना में मृतकों की संख्या छह हुई

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:49 IST

Open in App

दाहोद (गुजरात), 14 दिसंबर गुजरात में दाहोद जिले के एक जनजातीय गांव में सार्वजनिक भोज के दौरान विषाक्त भोजन करने की घटना में मृतकों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। मंगलवार को दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि भुलवन गांव में नौ दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न होने के बाद सोमवार को भोज का आयोजन किया गया था जहां खाना खाने और स्थानीय पेय पीने के बाद चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिनमें से दो की हालत नाजुक थी।

दाहोद के पुलिस अधीक्षक हितेश जोयसर ने बताया, “ आज दो और ग्रामीणों की मौत हो गई। इसी के साथ मृतकों की संख्या छह हो गई है। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि मौत विषाक्त भोजन की वजह से हुई है।”

उन्होंने बताया कि मौत की सटीक वजह का पता लगाने और विष की प्रकृति जानने के लिए विसरा और अन्य नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए एकत्रित कर लिए गए हैं।

जोयसर ने कहा, “हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि ग्रामीणों ने जो कुछ भी खाया होगा उसमें कीटनाशकों मिले सकते हैं। सिर्फ विसरा रिपोर्ट ही सटीक कारण निर्धारित करने में मदद कर सकती है। हमें अभी इस घटना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ करनी है, लेकिन वे अब भी शोक में हैं और जहर के प्रभाव से उबर रहे हैं। ”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के सामने आने के बाद सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के दलों ने गांव का सर्वेक्षण किया और नौ लोगों को समय पर अस्पताल में भर्ती कराकर उन्हें बचाने में कामयाबी हासिल की।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती नौ लोगों की हालत फिलहाल स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह