लाइव न्यूज़ :

खाद्य फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फटने की घटना में मृतक संख्या बढ़कर चार हुई

By भाषा | Updated: August 24, 2021 13:30 IST

Open in App

शहर में सोमवार की दोपहर में एक खाद्य फैक्टरी में ‘बॉयलर’ फटने की घटना में घायल दो और लोगों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। हादसे में अभी तक कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, एमएम फूड प्रोडक्ट्स के एक व्यावसायिक साझेदार और एक महिला कर्मचारी की मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक आवासीय क्षेत्र में सोमवार की दोपहर में एमएम फूड प्रोडक्ट्स में ‘बॉयलर’ अचानक फट गया था, जिससे बिहार के दो प्रवासी मजदूरों की मौके पर मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे। एक अन्य घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के वक्त वहां 15 एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे, लेकिन कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया