लाइव न्यूज़ :

रायगढ़ में बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या 47 हुई

By भाषा | Updated: July 24, 2021 16:45 IST

Open in App

मुंबई, 24 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़कर शनिवार को 47 हो गयी। इनमें तलीये गांव में भूस्खलन में मारे गए 37 लोग शामिल हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि कोंकण क्षेत्र में बारिश से संबंधित घटनाओं में रायगढ़ जिले में कुल 47 लोगों ने जान गंवा दी है। तलीये में मृतकों की आधिकारिक संख्या 37 है जबकि बाकी के 10 लोगों की मौत इसी जिले में भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में हुई।

विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि महाड तहसील के तलीये गांव में बृहस्पतिवार शाम भूस्खलन हुआ था। रत्नागिरी में भूस्खलन की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोगों की मौत सातारा में हुई। कोल्हापुर में चार लोगों की मौत हुई, मुंबई उपनगर में चार, सिंधुदुर्ग में दो और पुणे में एक व्यक्ति की मौत हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘59 लोग अब भी लापता हैं जिनमें से 53 रायगढ़ से, चार सातारा और दो ठाणे से हैं।’’ भारी बारिश से अब तक 89 लोग घायल हो चुके हैं।

विभाग ने कहा कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण अभी तक 89,333 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है जिनमें से 40,882 लोगों को अकेले कोल्हापुर में बचाया गया।

उसने बताया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के 21 दल और 59 नौकाएं बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए