लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सतारा में बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की तादाद 22 हुई

By भाषा | Updated: July 24, 2021 22:18 IST

Open in App

पुणे, 24 जुलाई महाराष्ट्र के सतारा जिले में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से जिले के 379 गांव प्रभावित हुए हैं और पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने कहा, “सतारा जिले में बारिश और भूस्खलन से संबंधित अलग-अलग घटनाओं में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले के पाटन तहसील में अंबेघर में आए भूस्खलन से 11 शव निकाले गए हैं और ढोकवाले में आए भूस्खलन से चार शव निकाले गए हैं।”

उन्होंने बताया कि वई तहसील में तीन, जौली तहसील में दो और पाटन तथा महाबलेश्वर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिला प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अनुसार, ढोकवाले में तलाशी अभियान पूरा हो चुका है।

विभिन्न स्थानों पर एनडीआरएफ, पुलिस तथा आपदा प्रबंधन विभाग, जिले के अधिकारी और स्थानीय लोग तलाशी और बचाव अभियान चला रहे हैं।

इस बीच अधिकारियों ने कहा कि वई, कराड, पाटन और महाबलेश्वर के बारिश प्रभावित क्षेत्रों से 1,324 परिवारों के पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। सतारा के जिलाधिकारी शेखर सिंह ने कहा कि इस समय एनडीआरएफ की तीन टीमें जिले में तैनात हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग