लाइव न्यूज़ :

कानपुर में बस और लोडर की टक्कर में मृतकों की संख्या 17 हुई, जांच के आदेश दिए गए

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:32 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), नौ जून उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानपुर-इलाहाबाद राजमार्ग पर बस और लोडर (भार वाहक) की भीषण टक्कर में एक और व्यक्ति की मौत होने से इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बुधवार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात को सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में घायल एक बिस्किट फैक्ट्री के कर्मी की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

कानपुर (बाहरी) के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों का लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

गौरतलब है कि मंगलवार देर शाम किसान नगर में तेज रफ्तार बस ने एक लोडर को टक्कर मार दी जो उछलकर राजमार्ग पर जा गिरा जबकि बस भी पलट गई और गहरी खाई में जा गिरी।

सिंह ने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लगभग सभी यात्री दोनों वाहनों में फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से 16 की मौत मंगलवार को ही हो गई थी।

इस बीच, कानपुर के जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने बुधवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उन्होंने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी (सदर) दीपक कुमार पाल और सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश यादव को संयुक्त रूप से इस मामले की जांच करके 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण