हिमाचल प्रदेश में हाल की भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

By भाषा | Updated: July 16, 2021 00:21 IST2021-07-16T00:21:41+5:302021-07-16T00:21:41+5:30

Death toll rises to 13 in Himachal Pradesh due to recent heavy rains | हिमाचल प्रदेश में हाल की भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

हिमाचल प्रदेश में हाल की भारी बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

शिमला, 15 जुलाई हिमाचल प्रदेश में हाल में हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांगड़ा जिले में भागसू नाले ने हाल में हुई भारी बारिश के कारण अपना रास्ता बदल लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में हाल में हुई बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मोख्ता ने बताया कि मृतकों में सात महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि दो लोग अब भी लापता हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि 13 में से 12 लोगों की मौत कांगड़ा जिले में, जबकि एक की मृत्यु कुल्लू जिले में हुई। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिले में बोह घाटी में नौ लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death toll rises to 13 in Himachal Pradesh due to recent heavy rains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे