झारखंड में मरने वालों की संख्या 1,001 पहुंची

By भाषा | Updated: December 16, 2020 23:05 IST2020-12-16T23:05:40+5:302020-12-16T23:05:40+5:30

Death toll reached 1,001 in Jharkhand | झारखंड में मरने वालों की संख्या 1,001 पहुंची

झारखंड में मरने वालों की संख्या 1,001 पहुंची

रांची, 16 दिसंबर झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1001 हो गयी है। वहीं संक्रमण के 209 नये मामले सामने आये हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 1,11,931 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 1,09,352 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि 1578 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death toll reached 1,001 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे