लाइव न्यूज़ :

केरल भूस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 43, मौसम विभाग ने जारी की ओडिशा समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: August 9, 2020 23:22 IST

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिम घाट के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।बिहार में बाढ़ से प्रभावित कुल लोगों की संख्या करीब 74 लाख हो गई है।महाराष्ट्र के कई हिस्से में सोमवार और अगले पांच दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होगी।

नई दिल्ली।केरल के इडुक्की जिले में रविवार को 17 और शवों को मलबे से निकाला गया जिससे भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। वहीं बिहार में बाढ़ से 87 हजार और लोग प्रभावित हुए हैं और राज्य में बाढ़ प्रभावित कुल लोगों की संख्या करीब 74 लाख हो गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई हिस्से में और अगले पांच दिनों में ओडिशा में भारी बारिश होगी। दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई वहीं पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी आई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्यप्रदेश, कर्नाटक और केरल के तटीय हिस्सों में सोमवार को बारिश होगी। विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तेलंगाना और उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

केरल के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश हुई और छह जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है। आईएमडी ने कसारगोड, कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, मलप्पुरम और अलपुझा जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि मंगलवार से बारिश में कमी आने की संभावना है। इडुक्की में राजमाला के पास भूस्खलन में चाय बगान कर्मियों के मकान बह जाने के तीन दिन बाद भी विभिन्न एजेंसियों बचाव अभियान में शामिल हैं और रविवार को 17 शव बरामद किए गए।

भारी बारिश, भूस्खलन और विभिन्न बांधों के खोले जाने से मध्य केरल की नदियों में जल स्तर बढ़ गया है जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। कोट्टयम जिले के मनारकाड इलाके में बाढ़ के पानी में एक टैक्सी चालक रविवार की सुबह बह गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कसारगोड, कन्नूर, कोझिकोड और अलपुझा जिलों से शनिवार को डूबने की चार घटनाएं सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। पश्चिम घाट के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुंबई और पश्चिमी तट के अन्य स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर करीब 74 लाख हो गई है जबकि बाढ़ से मरने वालों की संख्या 23 हो गई है। यह जानकारी राज्य सरकार के बुलेटिन में दी गई। इसने बताया कि 16 जिलों के 125 प्रखंडों के 1232 पंचायत क्षेत्रों में बाढ़ का असर है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों से अभी तक 5.08 लाख लोगों को बचाया गया है। भुवनेश्वर में मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के अधिकतर स्थानों पर कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में आईजीआई हवाई अड्डा, द्वारका, सफदरजंग और बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि बारिश से तापमान 35 डिग्री तक आ गया। दिल्ली में बुधवार तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टॅग्स :भूस्खलनकेरलबिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं