लाइव न्यूज़ :

हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई

By भाषा | Updated: August 16, 2021 12:13 IST

Open in App

शिमला, 16 अगस्त हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन वाली जगह से दो और लोगों के शव बरामद किए गए,जिससे भूस्खलन में मारने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीते बुधवार भूस्खलन के बाद लापता हुए लोगों की तलाश एवं बचाव कार्य जारी हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोखता ने बताया कि भावनगर थाना प्रभारी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक सोमवार को निछार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव से मलबे से दो और लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार रात को रोका गया तलाश एवं बचाव अभियान सोमवार सुबह फिर से शुरू हुआ।

उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें सवार यात्रियों जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका थी उनका अब तक नहीं पता चल सका है। साथ ही कहा कि यह संभव है कि वाहन मलबे के साथ नीचे गिर गया हो।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), स्थानीय पुलिस और होमगार्ड के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

घटना के दिन, 10 शव बरामद किए गए थे और 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था।

इससे पहले बुधवार को, तलाश एवं बचाव अभियान के दौरान एक टैक्सी में आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को दो कारें भी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिलीं थी लेकिन उनके भीतर कोई नहीं था।

बृहस्पतिवार को भूस्खलन स्थल से चार शव मिले, जबकि शुक्रवार को तीन शव निकाले गए। इसके बाद शनिवार को मलबे से छह शव निकाले गए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा करने के बाद राज्य विधानसभा को बताया था कि 16 लोग अब भी लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उसके बाद अब तक 11 शव बरामद कर लिए गए हैं। कम से कम पांच लोग अब भी लापता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह