लाइव न्यूज़ :

गुजरात की फैक्टरी में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या छह हुई,एक मजदूर की तलाश जारी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 18:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 दिसंबर गुजरात के पंचमहल जिले में रसायन फैक्टरी में हुए धमाके के एक दिन बाद शुक्रवार को एक और शव मिलने से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला कलेक्टर सूजल मयत्रा ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मलबा हटाने के लिए बुलाया गया था और तलाशी के दौरान एक और मजदूर का शव मिला जो हादसे के बाद से लापता था।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार की सुबह घोघम्बा तहसील के रणजीतनगर स्थित गुजरात फ्लोरोकेमिकल लिमिटेड (जीएफएल) के संयंत्र में हुए बड़े धमाके में पांच मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि 16 अन्य घायल हुए थे।

मयत्रा ने बताया कि धमाके के बाद पूरे दिन चले तलाशी और बचाव अभियान के दौरान दमकल विभाग की टीम ने मलबे से पांच शवों को निकाला। चूंकि स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ और मजदूर लापता हैं तो एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।

उन्होंने बताया, ‘‘छठा शव आज मिला। ग्रामीणों के मुताबिक एक व्यक्ति अब भी लापता है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। तलाशी अभियान अब भी जारी है।’’

जिला कलेक्टर ने बताया कि 16 घायल मजदूरों में से 14 को मामूली चोटें आई हैं जबकि दो करीब 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। उन्होंने बताया कि जो मामूली रूप से घायल हुए हैं, उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित