लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड से मरने वालों का आंकड़ा तीन हजार के पार, 6118 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात जून ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 41 और लोगों की मौत के साथ ही महामारी से मरने वालों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया । साथ ही प्रदेश में संक्रमण के 6,118 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 8,19,214 पर पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 3035 हो गयी है । उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 3,453 मामले पृथक—वास केंद्रों में मिले हैं । उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 76,750 मरीज उपचाराधीन हैं ।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया, '‘यह बताते हुये अफसोस हो रहा है ​कि अस्पतालों में इलाज के दौरान 41 कोविड मरीजों की मौत हो गयी । ’’ उन्होंने बताया कि प्रदेश में रविवार को 7358 लोग संक्रमण से ठीक हुये हैं और अब तक कुल 7,39,376 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

इस बीच मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक पहल शुरू की जिसके तहत अब आक्सीजन सांद्रक पांच शहरों — भुवनेश्वर, बरहामपुर, कटक, राउरकेला एवं सम्बलपुर — में जरूरतमंदों के घर पर पहुंचाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह