लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नकली शराब पीने से मरने वालों की तादाद बढ़कर पांच हुई

By भाषा | Updated: August 6, 2021 17:01 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), छह अगस्त इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय बैंक कैशियर के शुक्रवार को दम तोड़ने के बाद कथित तौर पर नकली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोहन सिंह (38) की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक बैंक में कैशियर थे।

उन्होंने बताया कि मरीमाता इलाके के एक बार में 24 जुलाई को शराब पीने के बाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन ने बताया कि पखवाड़े भर के भीतर शहर के दो बार में शराब पीने के अलग-अलग घटनाक्रमों में चार अन्य लोगों की भी मौत हो चुकी है। इनकी उम्र 30 से 40 साल के बीच थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि शराब पीने के बाद दम तोड़ने वाले इन लोगों ने एक ही ब्रांड की कथित तौर पर नकली व्हिस्की का सेवन किया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नकली शराब कांड में दोनों बारों के संचालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए