लाइव न्यूज़ :

मप्र के मंदसौर में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हुई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:55 IST

Open in App

मंदसौर (मप्र) 27 जुलाई मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में जहरीली शराब मामले में तीन और लोगों की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो जाने से इस कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि इस मामले में चार अन्य प्रभावितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जिले के पिपलिया मंडी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ओपी तंतवार ने कहा, ‘‘ तीन पुरुषों की अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो गई । उनमें से दो की उम्र 40 साल जबकि एक की उम्र 35 साल थी ।’’

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान मारे गए लोगों ने कथित तौर पर एक ढाबे से शराब खरीदी थी।

इससे पहले मंदसौर जिले के खाखराई गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को किराने के एक दुकान से खरीदी गई शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस बीच, 25 वर्षीय एक मरीज ने पत्रकारों को बताया कि उसने एक ढाबे से शराब खरीदी थी और उसे पीने के बाद उसे बेचैनी महसूस होने लगी।

मंदसौर के जिला अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय एक अन्य मरीज ने बताया कि उसने शराब की एक दुकान से शराब खरीदी थी, लेकिन पीने के बाद उसके दृष्टि धुंधली होने लगी।

मंदसौर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ के डी शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार को शराब पीने के बाद दो लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत हो गई जबकि एक अन्य की मंगलवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पिपलिया मंडी में भी एक व्यक्ति की मौत हुई। इन सभी लोगों की मौत शराब पीने से हुई।

इस बीच, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार घटना को छिपाने की कोशिश कर रही है । साथ ही प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस कांड में मरने वालों की संख्या को भी छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

कमलनाथ ने एक बयान में कहा कि अब तक इस मामले में किसी भी उच्च स्तरीय जांच के आदेश नहीं दिए गए हैं। नकली शराब कांड में पीड़ितों के लिए कोई राहत या आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी सरकार ने नहीं की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शराब व्यापार में शामिल माफिया को बचाने की कोशिश क्यों कर रही है?

दूसरी ओर मध्यप्रदेश भाजपा के सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पिछले कांग्रेस के शासन में बड़े अवैध शराब व्यापार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई जारी है।’’

मालूम हो कि प्रदेश के गृह मंत्री ने सोमवार को इस घटना के सिलसिले में पुलिस थाना प्रभारी और एक सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह