लाइव न्यूज़ :

उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश के कहर और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हुई

By भाषा | Updated: August 7, 2021 20:10 IST

Open in App

भोपाल, सात अगस्त मध्यप्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्वालियर और चंबल संभाग में बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश सरकार के अधिकारियों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है और फिलहाल इस इलाके में जान को खतरा उत्पन्न करने वाली स्थिति नहीं है। बाढ़ ग्रस्त इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

राजस्व सचिव ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा, ‘‘ प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। ये मौतें एक से सात अगस्त के दौरान हुई हैं।’’

शुक्रवार तक अधिकारियों ने मृतकों की संख्या 12 बताई थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई थी। बाढ़ से 1,250 से अधिक गांव प्रभावित हुए थे। रविवार से हो रही बारिश से ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, अशोक नगर, गुना, भिंड और मुरैना जिले प्रभावित हुए हैं।

हालांकि बृहस्पतिवार से ग्वालियर और चंबल दोनों संभागों में बारिश की तीव्रता कम होने लगी।

संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना ने कहा, ‘‘ ग्वालियर और चंबल संभागों में बाढ़ के कारण जान को खतरे जैसी अब कोई स्थिति नहीं है।’’

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित हिस्सों से 8,832 लोगों को बचाया गया है जबकि 29,280 अन्य को इन इलाकों से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

सक्सेना ने कहा कि ग्वालियर संभाग के अशोक नगर जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारतीय वायु सेना के दल बचाव अभियान के लिए अशोक नगर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सेना की टुकड़ी भी प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने वाली है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है और अब राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है।’’

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि ग्वालियर संभाग के अशोक नगर और गुना जिलों में शनिवार को सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटों में क्रमश: 32 मिमी और 164.1 मिमी बारिश हुई है।

उन्होंने कहा कि पूर्वी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से और इसके आसपास के इलाकों में अब कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। शुक्रवार को यह उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग और इसके आसपास के इलाके पर था।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह ट्वीट करके कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लगभग 40 लोगों को बचाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने आज सुबह गुना, अशोक नगर और विदिशा जिलों में बाढ़ की स्थिति और वहां चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया।’’

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय वायुसेना का बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरु हुआ। गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के दल भी काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह बाढ़ प्रभावित अशोक नगर जिले के बरारी और सिरसोरा गांव से हेलीकॉप्टरों से 15-15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इसी जिले के वसुनिया घाट गांव से छह लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है।

चौहान ने कहा कि गुना जिले के सोंधा गांव में फंसे लोग सुरक्षित हैं और वहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवान पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि सोंधा में बचाव कार्य के लिए ग्वालियर से हेलीकॉप्टर भी भेजा जा रहा है, वहीं विदिशा जिले के रीनिया गांव में पेड़ पर कल रात से बैठे छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस बीच, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शनिवार बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करके प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारत अधिक खबरें

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर