लाइव न्यूज़ :

केरल के प्रमुख मौलवी को जान से मारने की धमकी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:23 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 28 दिसंबर ‘समस्त केरल जमीयतुल उलेमा’ संगठन के अध्यक्ष और प्रमुख सुन्नी मुस्लिम विद्वान ने कहा है कि उन्हें अज्ञात व्यक्तियों की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। सय्यद मुहम्मद जिफरी मुतुकोया थांगल ने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें फोन कर धमकी दी और कहा कि उनका वही हश्र होगा जैसा चेम्बरिका काजी सीएम अब्दुल्ला मौलवी का हुआ था।

मौलवी एक इस्लामी विद्वान थे जिनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई थी और उनका शव कासरगोड जिले में फरवरी 2010 में पाया गया था। थांगल ने कहा कि अगर उनकी मौत इसी प्रकार होगी तो उसके जिम्मेदार वे लोग होंगे जो उनके खिलाफ लिखते हैं।

थांगल ने जिले में सोमवार को एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने धमकी के मिलने के संबंध में किसी संगठन का व्यक्ति का नाम नहीं लिया। राज्य सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस को इसकी जांच करने का आदेश दिया है। राज्य के खेल मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने थांगल को फोन किया और इस मामले में सरकार द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि वाम शासन वाले राज्य में पुलिस विफल हो चुकी है।

आईयूएमएल के प्रदेश महासचिव पीएमए सलाम ने कहा, “लोगों के सामने कहने से पहले थांगल ने इसका खुलासा मुझसे किया था। धार्मिक नेताओं को भी अब जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पता चलता है कि राज्य में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग