लाइव न्यूज़ :

तीन सगी बहनों की हत्या के मामले में दो लोगों को मृत्युदंड

By भाषा | Updated: November 23, 2021 18:12 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 23 नवंबर जिले में तीन सगी बहनों की हत्या के मामले में यहां की एक अदालत ने दो लोगों को मौत की सजा सुनाई है, जबकि विवेचक तथा झूठी गवाही देने वाले एक गवाह की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रीपाल वर्मा ने 'पीटीआई भाषा' को मंगलवार को बताया कि निगोही थाना अंतर्गत जेबा मुकुंदपुर गांव में तीन सगी बहनों की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ कुमार यादव की अदालत ने दो दोषियों को सोमवार को फांसी की सजा सुनाई जिसका आदेश मंगलवार को जारी हुआ।

उन्होंने कहा कि जेबा गांव निवासी अवधेश कुमार की गांव के ही निवासी छूटकन्नू से मुकदमेबाजी और रंजिश चल रही थी जिसके चलते 15 अक्टूबर 2010 को शाम के समय छूटकन्नू, उसका बेटा नरवीर तथा भाई राजेंद्र असलहा लेकर अवधेश के घर में घुस गए।

अधिवक्ता ने बताया कि इसके बाद अवधेश घर से भाग गया परंतु इन लोगों ने एक चारपाई पर लेटीं अवधेश की बेटियों-रोहिणी (नौ) , नीता (आठ) तथा सुरभि (सात) की ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी।

वर्मा ने कहा कि मामले में अवधेश ने छूटकन्नू, नरवीर तथा राजेंद्र के विरुद्ध हत्या का मामला निगोही थाने में दर्ज कराया था, परंतु विवेचना अधिकारी ने तीनों के नाम विवेचना से निकाल दिए और वादी को ही आरोपी बनाकर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मामले में विवेचक का तर्क था कि गरीबी के चलते पिता ने अपनी बेटियों की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने विवेचना से निकाले गए आरोपियों को तलब किया और मुकदमे के दौरान गवाही तथा साक्ष्यों के चलते छुटकुन्नू, नरवीर तथा राजेंद्र को हत्या का दोषी मानते हुए नरवीर तथा राजेंद्र को फांसी की सजा सुनाई, जबकि छुटकुन्नू की मुकदमे के दौरान मौत हो गई थी।

मामले में विवेचना अधिकारी होशियार सिंह तथा एक गवाह दिनेश कुमार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो