लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में आठ साल के बच्चे की हत्या के दो दोषियों को मृत्युदंड

By भाषा | Updated: November 24, 2021 16:33 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर जिला अदालत ने आठ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के दोष में दो लोगों को मृत्युदंड और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता उमेश चंद्र अग्निहोत्री ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि जिले के त्वरित न्यायालय प्रथम (फास्‍ट ट्रैक कोर्ट प्रथम) के न्यायाधीश मोहम्मद कमर की अदालत ने आठ वर्षीय अनमोल की खेत में गोली मारकर हत्या के मुकदमे में पेश साक्ष्यों तथा गवाहों की गवाही आदि को ध्यान में रखते हुए मनोज और सुनील को दोषी करार देते हुए उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

उन्होंने बताया कि थाना कलान के निकोरा गांव निवासी राजवीर 28 जनवरी, 2015 की सुबह अपने खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे और उनका बेटा अनमोल स्कूल जा रहा था तभी आरोपी मनोज तथा सुनील, जो दूसरे गांव जल्लापुर के रहने वाले हैं, ने अनमोल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था तभी से वे जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान असलहा की जांच रिपोर्ट तथा गवाहों की गवाही एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए मनोज एवं सुनील को मृत्युदंड की सजा सुनाई है तथा एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

जिले की एक अदालत ने तीन बच्चियों के हत्या के दो दोषियों को कल, मंगलवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां