लाइव न्यूज़ :

पिता, सौतेली मां सहित परिवार के चार सदस्यों के हत्यारे को फांसी की सजा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:47 IST

Open in App

देहरादून, पांच अक्टूबर देहरादून की एक अदालत ने एक युवक को परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का मंगलवार को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनायी। सात साल पहले युवक ने अपने पिता और सौतेली मां सहित परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

देहरादून के अपर जिला न्यायाधीश पंचम आशुतोष मिश्रा ने हरमीत सिंह को 2014 की दीवाली की रात इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के लिए फांसी की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने इसके अलावा दोषी पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया।

सरकार की तरफ से मामले की पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ता राजीव गुप्ता ने इस निर्णय को 'ऐतिहासिक' बताते हुए कहा कि हत्यारे को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, धारा 307 और 316 के तहत दोषी ठहराया गया।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में घायल बच्चे की गवाही अहम रही जो अपराध का प्रत्यक्षदर्शी भी था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, घटना से एक दिन पहले चाकू पर धार लगाने वाले की गवाही को भी अदालत ने महत्वपूर्ण माना।

गुप्ता ने बताया कि दोषी युवक अपनी मानसिक स्थिति को लेकर अदालत को गुमराह भी करता रहा और इसी कारण निर्णय आने में देरी हुई। हांलांकि, अधिवक्ता ने कहा कि एम्स के चिकित्सकों के पैनल की जांच में वह पूरी तरह से फिट पाया गया जिसके बाद अदालत ने यह निर्णय सुनाया।

उन्होंने बताया कि सात साल पहले हरमीत सिंह ने संपत्ति के लिए यहां आदर्शनगर कॉलोनी में अपने कारोबारी पिता जय सिंह, सौतेली मां कुलवंत कौर, आठ माह की गर्भवती सौतेली बहन हरजीत कौर, हरजीत की तीन साल की पुत्री सुखमणि की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि हरमीत ने पांच साल के अपने भांजे कंवलजीत को भी मारने का प्रयास किया था लेकिन वह वहां से भाग निकला और उसकी गवाही हत्यारे को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं