लाइव न्यूज़ :

कोविड की वजह से युवाओं और अधेड़ उम्र वर्ग के लोगों के बीच मृत्यु के अनुपात चिंता का विषय : कर्नाटक के मंत्री

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:05 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह अप्रैल कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच युवाओं और अधेड़ उम्र वर्ग के लोगों के बीच मृत्यु के अनुपात पर मंगलवार को चिंता प्रकट की और इसकी वजह जानने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से मृत्यु ऑडिट की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा कि महामारी की दूसरी लहर पहली लहर से अधिक तेजी से फैल रही है।

सुधाकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कल मामलों में वृद्धि हुई। पिछले छह महीने में पहली बार 5279 नये मामले सामने आये। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख से अधिक मामले सामने आये हैं और मृत्यु दर भी बढ़ रही है। राज्य में भी कल 32 मौतें हुईं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कल की मौतों में 25 साल, 35 साल के युवा और 40 वर्ष से अधिक के लोग शामिल थे जिससे चिंता पैदा हो गयी है। इसलिए मैंने मौतों की वजह जानने के लिए तकनीकी परामर्श समिति और विशेषज्ञों के पैनल से मौत ऑडिट करने को कहा है।’’

उन्होंने कहा कि वैसे तो दूसरी लहर पहली लहर से अधिक तेजी से फैल रही है लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि उसकी तीव्रता कम थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ कई को आईसीयू और ऑक्सीजन वाले बेडों की जरूरत है और हम इंतजाम कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 33,697 बेड आरक्षित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में 15,733 ऑक्सीजन सुविधा वाले बेड हैं जिनमें

10,083 बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को कोविड आरक्षित बेडों को 20 फीसद बढ़ाने को कहा गया है और यदि और मामले सामने आते हैं तो उन्हें और संख्या बढ़ानी पड़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं