लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बावजूद मृतक दर कम: रूपाणी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 16:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 25 मार्च गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बावजूद इस नई लहर में मृत्यु दर कम है।

रूपाणी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार मामलों की संख्या को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है लेकिन अगले एक सप्ताह तक संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “देशभर में संक्रमण की दर ज्यादा है जिसमें राज्य भी शामिल है। घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण की दर अधिक होने के बावजूद (इस लहर में) मृतकों की संख्या कम है।”

उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिदिन तीन लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है और अभी प्रतिदिन ढाई लाख लोगों को टीका दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “इस लहर में अगले एक सप्ताह तक संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है और इसके बाद स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो