लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लगाने के दूसरे दिन मौत,जांच शुरू

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:10 IST

Open in App

महासमुंद, 19 मार्च छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोविड-19 का टीका लगाने के एक दिन बाद वृद्ध की मृत्यु हो गई।

महासमुंद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन के मनडापे ने बताया कि जिले के पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत सावित्रीपुर गांव निवासी 62 वर्षीय विभीषण बंजारे की कोविड-19 का टीका लगाने के दूसरे दिन मृत्यु हो गई है।

बंजारे के परिवार के सदस्यों ने बताया कि बंजारे को बृहस्पतिवार शाम पिथौरा के सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाया गया था। परिवार के सदस्यों के अनुसार टीका लगने के बाद उसे एक घंटे तक अस्पताल में रखने के बाद घर भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि आज सुबह बंजारे को टीका लगने के स्थान पर दर्द हुआ तथा उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसे इलाज के लिए पिथौरा के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बसना के स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिलते ही जिले के टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया है। अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर अरविंद गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण के बाद वृद्ध की मौत की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

गुप्ता ने बताया कि वृद्ध के परिजनों को भी टीका लगाया गया था लेकिन सभी की तबीयत ठीक है। उन्होंने बताया कि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि बंजारे को टीका लगाया गया तब उसे पहले से किसी भी प्रकार की तकलीफ थी या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच दल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग