लाइव न्यूज़ :

जम्मू में छत्तीसगढ़ के विचाराधीन कैदी की मौत

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:37 IST

Open in App

जम्मू, 28 सितंबर जम्मू के एक अस्पताल में छत्तीसगढ़ के 50 वर्षीय एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि जोहिदा राम को कोटभलावल की केंद्रीय जेल में रखा गया था तथा शनिवार शाम को गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि राम ने सोमवार को दम तोड़ दिया और बाद में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसका शव अंतिम संस्कार के लिए उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि वह राजमिस्त्री के रूप में काम करता था तथा उसे भादंसं की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत एक मामले की सुनवाई का सामना करने के लिए फरवरी में हीरानगर उप जेल से कोटभलावल जेल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि वह अल्प रक्त-चाप से ग्रस्त था और जेल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को उसका रक्तचाप बहुत गिर गया एवं जेल डॉक्टर की सलाह पर उसे जीएमसी ले जाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं