लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पेट्रोकेमिकल कंपनी के डीजल टैंक में सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: October 13, 2021 12:42 IST

Open in App

नोएडा, 13 अक्टूबर थाना कासना क्षेत्र के साइट-5 स्थित जगदंबा पेट्रोकेमिकल कंपनी में मंगलवार की देर रात को डीजल टैंक की सफाई के लिए टैंक के अंदर घुसे चार मजदूर दम घुटने से बेहोश हो गए। इस घटना में दो की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस मामले में परिजन की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के मालिक तथा ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विशाल पांडे ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के साइट-5 में जगदंबा पेट्रो केमिकल फैक्टरी है। उक्त कंपनी के डीजल टैंक की सफाई के लिए मंगलवार की देर रात को ठेकेदार हेमंत की तरफ से चार मजदूर पंकज, रामदेव, रविंद्र और रमेश अंदर घुसे।

उन्होंने बताया कि टैंक की सफाई करते समय चारों अंदर हीमजदूर बेहोश हो गए। घटना की सूचना पर कंपनी के अन्य लोगों ने उन्हें टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने पंकज और रामदेव को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार हेमंत एवं कंपनी के मालिक सुरेंद्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह