लाइव न्यूज़ :

टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर की मौत

By भाषा | Updated: December 7, 2020 18:00 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर स्टार प्लस के धारावाहिक “ये रिश्ता क्या कहलाता है” से लोकप्रिय हुई टीवी अभिनेत्री दिव्या भटनागर का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

कुछ दिनों पहले कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद दिव्या को सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 36 वर्ष की थीं।

उनके परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई-भाषा को बताया,“हृदयगति रुकने से उनकी मौत हो गई। उन्हें करीब सात-आठ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।”

“ये रिश्ता क्या कहलाता है” में उनकी सह कलाकार निधि उत्तम ने कहा कि वह दिव्या की मौत पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा,“मैं पिछले 10 दिनों से उसका हालचाल ले रही थी। मैंने कल शाम उसकी मां से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि सारी रिपोर्ट सामान्य है, लेकिन उसके फेफड़ों का संक्रमण ठीक नहीं था। रात में हमें पता चला कि उसकी हालत गंभीर है और सुबह तीन-साढ़े तीन बजे वह हमें छोड़कर चली गई।”

कई टीवी अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिव्या के निधन पर शोक जताया है।

भटनागर ने 'उड़ान', 'सिलसिला प्यार का', 'ससुराल गेंदा फूल', 'संवारे सबके सपना प्रीतो', 'विष' सहित कई अन्य धारावाहिकों में भी अभिनय किया था।

'ससुराल गेंदा फूल' में उनकी सह-कलाकार रिद्धिमा तिवारी ने कहा कि निजी जीवन में कई मुश्किलों के बावजूद भटनागर हमेशा सकारात्मक और मुस्कुराते हुए दिखाई देती थीं।

लोकप्रिय टीवी अभिनेतात्री देबोलीना भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा,“मैं जानती हूं कि तुम्हारी जिंदगी कितनी मुश्किल थी...दर्द असहनीय था..लेकिन मैं जानती हूं अब तुम एक बेहतर स्थान पर हो और हर तरह के दर्द, दुख, धोखे और झूठ से दूर...मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी दिवू और तुम्हें भी पता है कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं।”

उन्होंने आगे लिखा,“भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दें। और तुम जहां हो, वहां खुश रहो। तुम्हारी बहुत याद आएगी।...तुम बहुत जल्दी चली गई मेरी दोस्त। ओम शांति।”

“सिलसिला प्यार का” में दिव्या की सह कलाकार शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा,“मेरा दिल टूट गया। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे दिव्या।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र