लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ पत्रकार डी. विजयमोहन की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:38 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा मलयाली भाषा के वरिष्ठ पत्रकार डी. विजयमोहन की मंगलवार को नयी दिल्ली के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। सूत्रों ने बताया कि उनका कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

विजयमोहन (65) मलयाला मनोरमा के दिल्ली ब्यूरो में वरिष्ठ समन्वय संपादक के रूप में कार्यरत थे।

मूल रूप से केरल में तिरुवनंतपुरम के निवासी विजयमोहन 1978 में मलयाला मनोरमा से जुड़े और 1985 से नयी दिल्ली में थे।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला सहित तमाम नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु पर शोक जताया है।

विजयमोहन का नयी दिल्ली के सेंट स्टीफन अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी जयश्री और पुत्र विष्णु हैं।

उन्होंने कविता संग्रह, आत्मकथा सहित कई अन्य किताबें भी लिखी हैं। उनकी एक पुस्तक को केरल ललित कला अकादमी पुरस्कार भी मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र