लाइव न्यूज़ :

गलत इलाज से रोगी की मौत : जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 3, 2021 20:18 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), तीन मई अलीगढ़ के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में एक रोगी की कथित रूप से गलत इलाज के कारण मौत होने और उसका शव 14 घंटे तक गर्मी में पड़े रहने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण बृजेश शर्मा (69) नामक व्यक्ति की दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

शर्मा के परिजन ने जिला प्रशासन से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि शर्मा को गत 29 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अस्पताल कर्मियों ने उनसे पहले उस बेड पर भर्ती रहे मरीज हरिओम शर्मा के मेडिकल टेस्ट के आधार पर उनका इलाज कर दिया।

उनका आरोप है कि इस गलत उपचार के कारण अगले ही दिन उनकी मृत्यु हो गई।

परिजन के मुताबिक जब उन्होंने बृजेश का पता लगाने की कोशिश की तो अस्पताल में बताया गया कि इस नाम से कोई भी मरीज भर्ती नहीं है और जब सच्चाई सामने आई तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजन का यह भी आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बृजेश का शव 14 घंटे तक गर्मी और अंधेरे में अस्पताल के बेड पर ही पड़ा रहने दिया।

उप जिलाधिकारी रंजीत सिंह ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे