कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

By भाषा | Updated: August 12, 2021 00:14 IST2021-08-12T00:14:42+5:302021-08-12T00:14:42+5:30

Death of one more person infected with Kovid-19: 27 new patients | कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत : 27 नए मरीज

लखनऊ, 11 अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित एक और व्यक्ति की मौत हो गई तथा 27 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश कि कुशीनगर जिले में कोविड-19 संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। बयान के अनुसार इसके साथ ही राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22776 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 27 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस अवधि में प्रदेश के 75 में से 59 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। राज्य में इस वक्त 555 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में दो लाख 39 हजार नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक छह करोड़ 81 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Death of one more person infected with Kovid-19: 27 new patients

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे