लाइव न्यूज़ :

बड़ी संख्या में लोगों की मौत से पता चलता है कि कर्फ्यू प्रभावी नहीं : मंत्री

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:38 IST

Open in App

बेंगलुरु, सात मई कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के. सुधाकर ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से आज बड़ी संख्या में हुई लोगों की मौत से पता चलता है कि कर्फ्यू लगाना प्रभावी नहीं है और पिछले साल महामारी की शुरुआत में लगाए गए 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन जैसे कदमों की आवश्यकता है।

राज्य में महामारी से आज 592 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में मौत का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

मंत्री ने चिकबल्लापुरा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुक्रवार को मृत्युदर 1.21 प्रतिशत रही जिसका मतलब है 592 लोगों की मौत, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।’’

सुधाकर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से कहा है कि कर्फ्यू का कोई परिणाम नहीं निकला है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप संक्रमण की कड़ी को तोड़ना चाहते हैं तो आपको महामारी की शुरुआत में पिछले साल लगाए गए गए 14 दिन के लॉकडाउन जैसे परिणामोन्मुखी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।’’

राज्य में वर्तमान में महामारी के 4.5 लाख उपचाराधीन मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह